Tuesday, February 3, 2026
Homeअन्यजायकाढाबे की तरह Paneer Butter Masala 5 मिनट में घर पर ऐसे...

ढाबे की तरह Paneer Butter Masala 5 मिनट में घर पर ऐसे बनाएं

Paneer Butter Masala: आज आपके साथ शेयर करेंगे ढाबा स्टाइल Paneer Butter masala की रेसिपी जो बहुत ज्यादा टेस्टी बनने वाली है. जो बनाने में बेहद आसान है तो आप भी घर पर कोशिश जरूर कीजिए.

Paneer Butter Masala Recipe

paneer butter masala
paneer butter masala recipe

आवश्यक सामग्री:

  • ऑयल 4-5 टेबलस्पून
  • बटर 2 टेबलस्पून
  • जीरा 1/2 टेबलस्पून
  • हरी इलायची 2
  • लौंग 2
  • दालचीनी 1 टुकड़ा
  • पनीर 250 ग्राम
  • कश्मीरी
    लाल मिर्च पाउडर 1 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर 1/2 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर 1 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर 1/2 टेबलस्पून
  • टमाटर 4 बड़े
  • प्याज 2 मीडियम
  • अदरक लहसुन पेस्ट 2 टेबलस्पून
  • नमक स्वादानुसार
  • दही 4 टेबलस्पून
  • काजू 10
  • थोड़ी कसूरी मेथी और चीनी

बनाने की विधि:

तो चलिए देख लेते हैं इस रेसिपी को कैसे बनाया जाता है यहां पर सबसे पहले हम एक कढ़ाई रख लेनी है इसमें ऐड करना है चार से पाच टेबलस्पून ऑयल और फ्लेम को ऑन कर लीजिए और 2 टेबल स्पून बटर ऐड करेंगे. जब ये मेल्ट हो जाएगा तब इसमें कुछ साबुत मसाले डालेंगे 1 इंच का दालचीनी का टुकड़ा हाफ टीस्पून जीरा दो हरीला दो लौंग और एक तेजपत्ता ऐड कर देंगे. मसालों को हल्का सा हमें भून लेना है.

Paneer Butter Masala Recipe

paneer butter masala
paneer butter masala recipe


दो मीडियम साइज के हमने प्याज लिए थे इसको एकदम बारीक चॉप करके खड़े मसालों के साथ कढ़ाई में डाल देंगे. प्याज को हमें हल्का सा यहां पर फ्राई करना बस हल्का सा कलर चेंज हो जाए, गोल्डन सा कलर एकदम डार्क नहीं करना बस हल्का सा गोल्डन हो जाना चाहिए अब इसमें ऐड कर देना है हमें अदरक लहसुन का पेस्ट. इसको डालने के बाद अब थोड़ा सा भूनना है ताकि अदरक लहसुन का जो कच्चा फ्लेवर है वो निकल जाए. अगर आप लहसुन खाना पसंद नहीं करते तो स्किप भी कर सकते हैं.

अब देखिए यह भून चुका है तो कुछ पाउडर मसाले जाएंगे. नमक हाफ टीस्पून हल्दी पाउडर 1 टीस्पून धनिया पाउडर 1 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर हाफ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर की क्वांटिटी आप अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं. मसालों को ऐड करने के बाद फ्लेम को लो कर दें ताकि मसाले जले ना. अब हमने टमाटर ले लिए चार बड़े साइज के, मिक्सी में डालकर इसका प्यूरी बना लिया. अब इसे भी कढ़ाई में डालकर अच्छी तरह भून लीजिये.

अब एक पैन रखेंगे इसमें ऐड करेंगे 2 से 3 टेबलस्पून ऑयल ऑयल गरम हो जाए तो यहां पर हमने 250 ग्रा पनीर ले लिया जिसको हमने इस तरह से लंबे-लंबे क्यूब्स में कट करके एड कर देंगे. पनीर ऐड करने के बाद इसमें 1 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर ऐड करेंगे 1 टीस्पून हल्दी पाउडर ऐड करेंगे और थोड़ा सा नमक भी स्वादानुसार.

पनीर को हमें दोनों साइड से थोड़ा कलर आने तक फ्राई करना है.फ्लेम को लो टू मीडियम रखिए और पनीर को इतना फ्राई कीजिये ताकि उसमे गोल्डन सा कलर आ जाए. उसके बाद इसमें 2 इंच का अदरक का टुकड़ा बारीक कट कर और दो हरी मिर्च बारीक कट कर ऐड कर देंगे बस थोड़ा सा और फ्राई करना है.देखिए अच्छे से इसमें कलर आ गया है फ्लेम को यहां पर बंद कर देंगे साइड कर देंगे यहां पर हमने जो ग्रेवी बना रहे हैं वो चेक कर लेते हैं.

अब इसमें ऐड करेंगे हम दही तो यहां पर चार बड़े चम्मच यानी 4 टेबलस्पून दही ले लिया दही को फेंट कर डालेंगे. दही ऐड करने के बाद अच्छे से भूनना है. अब 10 काजू लेकर मिक्सी में थोड़ा सा पानी डालकर इसका पेस्ट बनाकर, यह काजू का पेस्ट ऐड कर देंगे अब इसको भूनना है.
अब इसमें 1 टेबल स्पून कसूरी मेथी ऐड करेंगे और थोड़ी सी चीनी ऐड करेंगे ताकि इससे जो मसालों का फ्लेवर है बैलेंस हो जाएंगे. अब इसमें आधा कप पानी ऐड कर देंगे और पानी ऐड करने के बाद अच्छे से हमें इसको मिक्स कर देना है, और फ्लेम को लो कर लेना है.

अब इसमें ऐड करना है हमें पनीर तो सारा पनीर ऐड कर देंगे. और हल्के हाथों से हल्के हाथों से इसको मिक्स कर लेना है. अब इसको कवर करके दो से तीन मिनट बाद यहां पर खोलकर देखेंगे. अब ऑयल ऊपर आ चुका है. और यह लीजिए आपका बेहतरीन सा Paneer Butter masala तैयार हो चुका है. तो बस आप भी इस तरह से ट्राई कीजिए और मेहमानो पर अपने कुकिंग की धाक जमाइये.

आपको ये Paneer Butter masala की रेसिपी कैसी लगी हमे जरूर बताएं.आपके लिए हम आगे भी इसी तरह के व्यंजनों की रेसिपी लाते रहेंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular